Patna

Apr 18 2024, 12:22

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के राजद गुंडों की पार्टी वाले बयान पर गरमाई प्रदेश की राजनीति, तेजस्वी समेत विपक्ष ने किया यह

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए बयान कि राजद गुंडो की पार्टी है और सबको ठंडा कर देंगे पर राजद नेता व बिहार विस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। 

तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप देख रहे हैं की भाषा की मर्यादा कितनी गिरती जा रही है। यह सब हार होता देख बेचैन और बौखलाहट में है। जान रहे हैं कि जहां भी जा रहे हैं उनकी सभा में भीड़ भी नहीं हो रही हैं। दर्द है इस बात का मलाल है कोई सुनने नहीं आ रहा है उनको और चुनाव हार रहे हैं।

वहीं कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि 14 में आये थे 24 में जा रहे हैं। वहीं उन्होंने परिवारवाद को लेकर कहा कि मोदी जी लिखकर दे दे कि किसी बाल बच्चे वाले को टिकट नहीं देंगे ना ऐसी पार्टियों से गठबंधन करें जिसकी पीढ़ियां चलती आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकल रहे हैं। हम ऐसा पहली बार देखे कि चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घर में कैद है। 

देवेंद्र यादव ने इस्तीफा दे दिया है इसके जवाब में उन्होंने कहा है कि चुनाव में आना-जाना लगा रहता है हम लोग भी सोच रहे थे कहीं से कुछ हो जाए एडजस्ट हो जाए वैसे गठबंधन हम लोगों का है इस वजह से हो नहीं पाया गठबंधन भी जरूरी है। चुनाव में जब तक त्याग नहीं कीजिएगा काम नहीं चलने वाला है सब लोगों की इच्छा होती है चुनाव लड़ने की इक्छा होती है लेकिन टिकट तो एक ही है। गठबंधन धर्म निभाएं या एक व्यक्ति को देखें पार्टी बड़ी होती है पार्टी धर्म को मनाना चाहिए। 

वही 19 तारीख को खड़गे और 20 को राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि आएंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 17 2024, 19:21

जनता का मूड पूरी तरह से एनडीए के साथ, इसबार बिहार में 40 के 40 सीट पर होगी जीत : उमेश कुशवाहा

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में एकबार फिर बिहार की जनता का मूड एनडीए के साथ है और हमें पूरा विश्वास है कि इस बार एनडीए को लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटें आएगी। कहा कि लोकतंत्र में परिवार तंत्र का कोई भी गुजारा नहीं है। जनता ने लालटेन को बुझा दिया है। 

वही तेजस्वी यादव द्वारा जनता दल यूनाइटेड के नेताओं के ऊपर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नीतीश कुमार को कैद कर दिया है।‌ इसपर उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे उनके पास कोई मुद्दा है क्या ? हमारे नेता बिहार के लिए समर्पित है। ‌ एक-एक दिन क्या एक-एक पल बिहार की तरक्की और विकास के लिए कार्य करते रहते हैं। 

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बिहार दौरे पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जो इंसान परिवार के अलावा कुछ सोच नहीं सकता। वह देश का क्या विकास करेगा। 

वहीं लालू प्रसाद यादव के द्वारा सारण में दिए गए बयान कि 2014 वाले 2024 में नहीं आएंगे पर श्री कुशवाहा ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा है कि परिवार तंत्र समाप्त हो गया है। लोकतंत्र में परिवार तंत्र की का कोई भी स्थान नहीं है किसी भी तरह की जान नहीं है। मैंने तो पहले ही कहा है कि लालटेन युग बीत चुका है अब एलइडी का युग है।‌ 

वही सम्राट चौधरी द्वारा आरजेडी को गुंडा पार्टी बताए जाने पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी इंसान 2005 के पहले के दौड़ में नहीं जाना चाहता। लोग उसे समय कैसे अपनी जिंदगी को काट रहे थे वह तो वही जानते हैं।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 17 2024, 19:00

राजद गुंडों की पार्टी , सबसे ज्यादा कानून तोड़ने वाले नेता हैं लालू प्रसाद : सम्राट चौधरी

भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की अपील, पहले चरण के मतदान वाली सभी 4 सीटों के मतदाता विकसित भारत बनाने के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को करें वोट 

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहले चरण के मतदान वाली बिहार के सभी 4 सीटों के मतदाताओं से विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में आज चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा और 19 अप्रैल को वहां के मतदाता वोट करेंगे।

उन्होंने वहां के मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को श्रेष्ठ बनाने का सपना देखे है। आज एनडीए प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में विकसित भारत का सपने को साकार करने के लिए आगे बढ़ रहा है, इस कारण आपका एक -एक वोट इस सपने को साकार करेगा। 

भाजपा मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ गरीबों को पक्का मकान दिए गए हैं और आगे 3 करोड़ गरीबों के घर बनाये जायेंगें। इसी तरह गरीबों को मुफ्त पांच किलो अनाज प्रति महीने दिए जा रहे हैं, इन सभी लोगों को पांच लाख रुपये तक का इलाज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने के कार्य हो रहे हैं। कई एक्सप्रेस वे बनने का कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी और रोजगार दिए जा रहे हैं। मुद्रा लोन के जरिये युवाओं को रोजगार देने वाला भी बनाया जा रहा है। 

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आगे राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज लोग केवल नौकरी की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके पास पर्यटन, स्वास्थ्य, नगर विकास, पथ निर्माण जैसे पांच विभाग थे, इनमे एक वेकेंसी नहीं निकली। 

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि 2021 -22 में एनडीए की सरकार ने शिक्षा विभाग मे 1.75 लाख शिक्षकों की बहाली का निर्णय लेते हुए पॉलिसी बनाई थी। उसी वेकेंसी पर यह अब बोल रहे। इनके माता पिता 15 साल तक प्रदेश में सरकार चलाई लेकिन 1 लाख युवाओं को भी नौकरी नहीं दे सके। दूसरी तरफ 2005 से 2020 तक नीतीश कुमार की सरकार ने 7.50 लाख लोगों को नौकरी दी और उसके बाद 2020 से 2025 तक 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। अब तो रोजगार के लिए 94 लाख लोगों को दो -दो लाख रुपये भी दिए जा रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि एनडीए की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि बिहार में अब माफियाओं को ठंडा करने का समय आ गया है। 

तेजस्वी यादव के बयान भाजपा द्वारा तलवार बांटने पर भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि राजद गुंडों की पार्टी है। राजद की ओर से जो प्रत्याशी मैदान में है उनमें कोई नाखून उखाड़ने वाला है, कोई अपहरण कर हत्या करने वाला। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आप नाम बताईये जो तलवार बांटने का काम करता हो। उन्होंने आगे कहा कि पहले हम अपने धर्म को पूजते हैं फिर दूसरों का सम्मान करते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि राजद की गुंडागर्दी भी ठंडा की जाएगी। 

राजद के संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने वाले बयान पर श्री चौधरी ने बेबाकी से कहा कि सबसे ज्यादा कानून तोड़ने वाले नेता का नाम है लालू प्रसाद। सारे गुंडे, अपराधी उनकी पार्टी से ही संबंधित है। लालू प्रसाद बिहार में अपराधियों के प्रतीक हैं। लालू प्रसाद पहले नेता हैं जो पंजीकृत अपराधी होकर सजायाफ्ता है और संविधान की बात कर रहे। 

यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी खुद कह चुके है कि अब बाबा साहब भी आ जाएं तो संविधान नहीं बदल सकते। इसके बाद बचता क्या है। लोकतंत्र में लोकलज्जा होता है, वही मुख्यधारा में खड़ा होता है। 

उन्होंने कहा कि लालू जी के लिए आरक्षण का मतलब अपना परिवार है,भाजपा के लिए समाज है। पूरे देश मे प्रदेश में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को कैसे मिले इसकी चिंता भाजपा को है, और लालू प्रसाद की चिंता टूरिस्ट बेटी को एमपी बनाने की है।

Patna

Apr 17 2024, 15:23

न्यू मार्केट व्यावसायिक संघ ने भक्तों के लिए किया भंडारा और ठंडे पानी के साथ शरबत का व्यवस्था

 पटना : रामनवमी को लेकर महावीर मंदिर मे भक्तो की भारी भीड़ पहुंच रही है। सुबह 3:00 बजे से लोगों का लाइन लगना जारी हो गया था जो लगातार जारी है। 

महावीर मंदिर में पहुंचने वाले भीड़ के लिए श्रद्धालुओं की तरफ से शरबत गुड़ चना और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। लोग पूजा करने के बाद भंडारे का प्रसाद भी ले रहे हैं। 

वहीं आयोजकों ने कहा 50000 लोगों के लिए यहां पर भंडारे की व्यवस्था की गई है। उनके लिए ठंडा पानी और भंडारे के प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 17 2024, 13:40

आने वाले चुनाव में प्रभु राम का आशीर्वाद किसे मिलेगा? इसपर भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने दिया यह बयान

पटना : आज रामनवमी है। इस मौके पर जहां अयोद्धया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं पूरे देश में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनया जा रहा है। वहीं लोकसभा चुनाव का समय भी चल रहा है।

इसे लेकर बिहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामका आशीर्वाद हमेशा सत्य के राह पर चलने वाले को मिलता है। प्रभु राम भाजपा के लिए प्रेरक रहे हैं राम राज्य को अपना आदर्श मानकर पीएम मोदी एक ऐसा भारत का निर्माण कर रहे हैं जहां अमीर और गरीब सभी मुक्त माहौल में रहकर खुशहाल जीवन व्यावित करें। 

इसीलिए रामनवमी भाजपा के लिए एक पावन अवसर है जो सनातन विरोधी है वह रामनवमी का पर्व कभी नहीं समझ पाएंगे। नवरात्रि में मछली पार्टी करने वाले लोग रामनवमी का मतलब क्या समझेंगे। यह लोग धर्म विशेष के लोग तुष्टिकरण के लिए हैं। रामनवमी पर भी कोई वीडियो जारी कर सकते हैं।  

महागठबंधन के लोगों का एक ही मकसद रह गया सनातन का अपमान करना। लेकिन घमंडियां गठबंधन के लोग समझ ले रावण का भी घमंड श्री राम ने तोड़ा था और सनातन का अपमान करने वाले लोग का होश वीर हनुमान लगाएंगे। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 17 2024, 11:21

राजद राज्यसभा सांसद मनोज झा केन्द्र की मोदी सरकार पर बोला हमला, लगाया यह गंभीर आरोप

पटना : आज राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मीडिया को संबोधित करते हुए मनोज झा ने सबसे पहले प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी। वहीं उन्होंने कहा कि आज असली राम भक्त और राजनितिक राम भक्त को पहचाने लोग।

सांसद ने कहा मोहन भागवत ने 9 बर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थीं लालू यादव ने गोलबलकर की किताब का जिक्र किया बल्कि संविधान को नही मानने वाली किताब थी। लालू जी ने बिहार के कोने कोने तक ये बात पहुंचाई थी एक संदेश दिया था। आज पुनः वैसी ही स्थिति है। 

भारत का संविधान दिखाते हुए मनोज झा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो संविधान बदलने की बात करते है। ये संविधान सबकी गारंटी लेता है शिक्षा रोजगार साहित सभी मुद्दो की गारंटी देती है। मोदी जी के कई नेता इसको बदलने की बात करते है। संविधान में संशोधन हो सकता है आप बदल नही सकते है। ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले है। देश की जनता इसका ख्याल रखें।ये संविधान नही रहेगा तो देश नही रहेगा बस नागपुर के विधान रहेगा देश की जनता को संविधान बचाना है। 

कहा कि हमारा संकल्प पर में सब कुछ संविधान से लिया गया है। प्रधानमन्त्री जी इसपर क्यू नही बोलते है ,अपने लोगो से क्यों नही कहते इसपर कोई कुछ नही बोलेगा ।काम का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार है तेजस्वी जी इसका जिक्र कर रहे है ।संविधान बचाने का चुनाव है ये सबको एक साथ आना होगा । हम समानता की बात करते है। ये उत्पीड़न वाले है इनको उत्पीड़न पसंद है। प्रधानमन्त्री के बयान पर मनोज झा ने कहा की यही प्रधानमन्त्री जी 2 करोड़ नौकरी की बात कर रहें थे,लोगो ने वोट किया हुआ क्या। इनके बातों पर कौन भरोसा करेगा।मोदी जी अभी भी वक्त है जो बयान दे रहें है उनके टिकट काट दीजिए । सिर्फ बयान दे रहें है उनपर विश्वास कौन करेगा। 

मनोझ झा ने कहा कि बिहार में नौकरी का मतलब तेजस्वी है और यहां प्रधानमन्त्री इसपर बात नही कर रहें है। हमे प्रचार मंत्री मिले है। मोदी जी को आइना लेकर चलना चहिए , रोजगार और मणिपुर के मुद्दे पर क्यों नही बोल रहें है। आइना उनको सच दिखाएगा। लालू यादव जनसभा में नही जाने वाले बयान पर उन्होने कहा कि लालू यादव नही होते तो बयान देने वाले आज कुर्सी पर नही बैठते। इंडी गठबंधन के नेता एक मंच पर नही है उसको लेकर उन्होने कहा की अभी बड़ी बड़ी रैली होगी थोड़ा इंतजार कीजिए । 

पीएम के मंच पर नीतीश कुमार के नही रहने पर सांसद ने कहा नीतीश कुमार स्वविवेक से काम ले। उनका मंच पर नही रहना हमे दुख देता है। लालू यादव् को पंजीकृत अपराधी कहने पर सांसद ने कहा कि इस तरह के टिप्पणी के लिए राजनीति मे जगह नही है। तेजस्वी ने किसी पर टिप्पणी नही की। रोजगार और स्वास्थ्य की बात कर रहे है। साथ दिखकर भी अलग अलग है nda के लोग। cm कल अपने कंडिडेट की सभा मे नही दीखते है तो ये कष्ट देता है jdu के लोगो को भी।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 17 2024, 09:24

*रामनवमी के मौके पर राममय हो पूरी राजधानी, पटना के महावीर मंदिर में दर्शन को लेकर लगी भक्तों की लंबी कतार*

पटना : रामनवमी के मौके पर पूरा राजधानी राममय हो गया है। पूरा शहर जय श्रीराम के झंडे से पटना परा है। वहीं जय श्री राम के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर के पट को तड़के 2:15 बजे भक्तो के लिए खोल दिया गया। जिसके बाद मंदिर के अंदर बजरंगबली के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात से ही श्रद्धालु 3 किलोमीटर लंबे भक्तमार्ग में कतार में लगे दिखे। रामलला के प्राकट्य दिवस रामनवमी पर्व पर महावीर मंदिर सजधज कर तैयार है। महावीर मंदिर के गर्भ गृह में स्वर्ण मुकुटधारी हनुमान जी के दोनों विग्रहों और राजदरबार के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए चार लाख से ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान है। रामनवमी के मौके पर हनुमान मंदिर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ड्रोन के द्वारा पुष्प वर्षा होगी वही 25 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया गया है। महावीर मंदिर के उत्तरी द्वारा से भक्तो के मंदिर में प्रवेश करने की व्यवस्था की गई है, वहीं प्रसाद और माला के बगैर आने वाले भक्ति मंदिर के पूर्वी प्रवेश द्वार से सुबह 8:00 से 10:00 तक प्रवेश कर सकते हैं। भक्तों का प्रसाद जल्द चढ़े इसके लिए अयोध्या से 8 पुजारी बुलाए गए हैं महावीर मंदिर में पूर्व से 6 पुजारी को मिलाकर कुल 14 पुजारी भक्तों को पूरे दिन प्रसाद चढ़ाने में सहयोग करेंगे। श्रद्धालु लंबे-लंबे लाइनों में लगे हुए हैं , जीपीओ गोलंबर के पास से वीर कुंवर सिंह पार्क से होते हुए भक्त मार्ग बनाया गया है , लगभग 3 किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है । गर्मी और धूप को देखते हुए मंदिर की ओर से विशेष इंतजाम किया गया है पंडाल बनाया गया है और उसमें जगह-जगह पंखा भी लगाया गया है , पंक्ति में लगे भक्तों को गर्भ गृह के दर्शन के लिए कुल 16 जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं , इसके अलावा महावीर मंदिर की ओर से 200 से अधिक निजी सुरक्षा कर्मियों और स्वयंसेवकों को लगाया गया है । भगवान के दर्शन करने के लिए लोग रात से ही लाइन में लगे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी सभी के मुंह से जय श्री राम निकल रहा है, ताकि भक्तजनों को कोई थकावट ना हो। पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 16 2024, 21:16

प्रकट होंगे श्रीराम, सज-धजकर तैयार हुआ महावीर मन्दिर, तीन किलोमीटर लंबे भक्तमार्ग से पहुंचेंगे 4 लाख श्रद्धालु

पटना: रामलला के प्राकट्य दिवस रामनवमी पर्व पर महावीर मन्दिर सजधजकर तैयार है। बुधवार को तड़के 2.15 बजे से भक्तों के प्रसाद चढ़ाने और दर्शन का सिलसिला रात्रि 12 बजे तक चलेगा। महावीर मन्दिर के गर्भगृह में स्वर्ण मुकुटधारी हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राजदरबार के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए चार लाख से ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान है। वीर कुंवर सिंह पार्क से महावीर मन्दिर तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे भक्त मार्ग बनाया गया है। बांस की बैरिकेडिंग को पंडाल से कवर किया गया है। पूरे मार्ग में पंखे-लाइट लगाए गये हैं। जगह-जगह पीने के पानी का प्रबंध किया गया है। महावीर मन्दिर तक आने के लिए भक्तों को वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है।

वीर कुंवर सिंह पार्क के भीतर लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबा कवर भक्त मार्ग बनाया गया है। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग पंक्तियाँ बनायी गयी हैं। पंक्ति में लगे भक्तों को गर्भगृह के दर्शन के लिए कुल 16 जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाए गये हैं। महावीर मन्दिर परिसर के खुले स्थान को भी पंडाल से कवर कर पंखे-लाइट और एलईडी स्क्रीन लगाए गये हैं। भक्तों की सहायता के लिए महावीर मन्दिर की ओर से 200 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवकों को लगाया गया है। महावीर मन्दिर के उत्तरी द्वार से भक्त मन्दिर में प्रवेश करेंगे। प्रसाद और माला के बगैर आनेवाले भक्त मन्दिर के पूर्वी प्रवेश द्वार से सुबह 8 से 10 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। भक्तों को वीर कुंवर सिंह पार्क तक ले जाने के लिए महावीर मन्दिर के सामने रेल इंजन के समीप और डाकबंगला चौक से निःशुल्क बस फेरी सेवा का प्रबंध महावीर मन्दिर की ओर से किया गया है।

12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम की जन्म आरती

सुबह 10 बजे महावीर मन्दिर परिसर में स्थित ध्वज स्थल पर मुख्य पूजा शुरू होगी। महावीर मन्दिर के तीनों ध्वजों की पूजा के बाद ध्वज बदले जाएंगे। दोपहर ठीक 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म आरती होगी। आरती के बाद भक्तों के बीच रोट एवं हलवा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर एक बजे महावीर मन्दिर के पुरोहितों द्वारा भक्तों के ध्वजों की भी पूजा होगी। रामनवमी के अवसर पर 170 भक्तों ने महावीर मन्दिर में ध्वज लगाने की बुकिंग करायी है। इसका लाइव महावीर मन्दिर के फेसबुक पर देखा जा सकता है।

अयोध्या से पहुंचे 8 पुजारी

भक्तों का प्रसाद जल्द चढ़े, इसके लिए अयोध्या से 8 पुजारी बुलाए गए हैं। महावीर मन्दिर में पूर्व से 6 पुजारी को मिलाकर कुल 14 पुजारी भक्तों को पूरे दिन प्रसाद चढ़ाने में सहयोग करेंगे। नैवेद्यम के कुल 14 काउंटर बनाए गए हैं। तिरुपति के कारीगरों की टीम द्वारा 25 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया गया है। भक्तों के लिए निकास द्वार के पास महावीर मन्दिर द्वारा संचालित अस्पतालों की ओर से मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर भक्त पंक्ति में लगने के बाद मन्दिर तक पहुँचने में जो समय लगता है उसमें पूरी भक्ति के साथ आगे बढ़ते हैं। आचार्य किशोर कुणाल ने मन्दिर प्रबंधन की ओर से भक्तों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोपहर के समय भोग-आरती को छोड़कर शेष सभी समय पर भक्तों की पंक्ति निरन्तर आगे बढ़ती रहेगी।

पटना से मनीष

Patna

Apr 16 2024, 15:45

राजधानी पटना क गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन

पटना : चैत्र नवरात्र की आज अष्टमी पूजा है। राजधानी के कई जगहों पर महा अष्टमी पूजा की जा रही है। वहीं राजधानी के गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी में भी महा अष्टमी पूजा को लेकर विशेष पूजा की गई।

इस पूजा में सांसद रवि शंकर प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, भाजपा नेता व पूर्व विधान परिषद रणवीर नंदन, विधायक संजीव चौरसिया पहुंचे माता की पूजा आरती मे शामिल हुए।

वहीं सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बताया चैत्र नवरात्रि महाष्टमी पूजा का आज दिन है और गर्दनीबाग ठाकुरबारी में माता की विशेष कृपा है। हम लोग यहां हर साल पहुंचते हैं और माता का आशीर्वाद लेते हैं।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 16 2024, 12:17

चिराग पासवान का बड़ा बयान : एनडीए की 2014 से बड़ी जीत 2019 में हुई थी और इस बार 2024 में 2019 से भी बड़ी होगी*

पटना : पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए LJP (R) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बयान देते हुए कहा कि चुनाव का समय है और यह हम सब बिहारी के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री इतना समय बिहार को दे रहे हैं। न सिर्फ चुनाव के वक्त बल्कि चुनाव से पहले भी उनके कार्यक्रम बिहार में हुए। कहा कि पीएम मोदी के प्रति लोगों में एक दीवानगी है, लोग चाहते हैं खास तौर पर बिहारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहते है, ऐसे में जितना प्रधानमंत्री बिहार आएंगे हमारे गठबंधन को लाभ होगा। वही तेजस्वी यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री हर उस विषय पर अपनी बातों को रखते हैं जो जनता से जुड़े हुए हैं। जो चुनाव के वक्त रेलीवेंट है ऐसे में प्रधानमंत्री के बातों का ही असर है कि 2014 से बड़ी जीत 2019 में और अब 2019 से बड़ी जीत 24 में देखने जा रहे हैं। आरोप शुरू से लगते रहे हैं। हारा कौन है यह सबको पता है। पटना से मनीष प्रसाद